Live Update

दुबई में ईरान का ड्रोन हमला: मरीना टावर का हिस्सा गिरा, एक की मौत

मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल संघर्ष तेज होता दिख रहा है। दुबई मरीना में ड्रोन मलबे से टावर को नुकसान हुआ और एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी।

3 Min Read
Posts
Auto Updates

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच दुबई से बड़ी खबर सामने आई है। दुबई के प्रतिष्ठित मरीना इलाके में एक टावर के सामने का हिस्सा टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि यह नुकसान ईरान से आए प्रोजेक्टाइल के इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे की वजह से हुआ।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार मलबा एक कार पर गिरा, जिससे कार चला रहे ड्राइवर की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक विदेशी नागरिक था।

दुबई मीडिया की रिपोर्ट: इंटरसेप्टेड मिसाइल के मलबे से हुआ नुकसान

दुबई मीडिया के अनुसार ईरान से आए प्रोजेक्टाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया था। हालांकि इंटरसेप्शन के बाद उसके कुछ टुकड़े दुबई मरीना के पास गिर गए।

इससे एक ऊंची इमारत के सामने के हिस्से को नुकसान पहुंचा और मलबा नीचे सड़क पर गिर गया।

मलबा पास खड़ी एक कार पर गिरा, जिसमें मौजूद ड्राइवर की मौत हो गई।

ट्रंप की चेतावनी: ईरान पर और हमले हो सकते हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि ईरान के कुछ और अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकता है और आज ईरान पर बड़ा हमला हो सकता है।

इसी बीच कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में ट्रंप डेलावेयर के डोवर एयरबेस जाने वाले हैं।

LIVE UPDATE: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

2 weeks agoMarch 8, 2026 3:00 am

कतर का सख्त बयान

कतर के अमीर ने कहा कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

2 weeks agoMarch 8, 2026 2:58 am

सऊदी अरब ने दी चेतावनी

सऊदी अरब ने कहा कि अगर उसके ऊर्जा क्षेत्र पर हमले जारी रहे तो वह जवाब देने के लिए मजबूर हो सकता है।

2 weeks agoMarch 8, 2026 1:54 am

तेहरान में फ्यूल डिपो को नुकसान

ईरान की राजधानी तेहरान के कई इलाकों में फ्यूल डिपो पर हमले की खबर है, जिससे एक रिफाइनरी में आग लग गई।

2 weeks agoMarch 8, 2026 1:54 am

अमेरिकी दूतावास हमले की जांच

इराक के प्रधानमंत्री ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमले के आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया है।

2 weeks agoMarch 8, 2026 12:40 am

फ्रांस ने UAE से लोगों को निकाला

फ्रांस ने संयुक्त अरब अमीरात से कम से कम 4300 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *